For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

By Staff
अर्जेंटीना के साल्टा में चल रही चैम्पियंस चैलेंज हॉकी प्रतियोगिता के सेमी फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. गुरुवार को प्रतियोगिता के एक मैच में भारत ने बेल्जियम को 4-2 से हरा दिया. जबकि पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को 4-1 से मात दी.

दूसरे सेमी फ़ाइनल में अर्जेंटीना का मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड से होगा. भारत और बेल्जियम के मैच में एक समय भारत की टीम 1-2 से पीछे थी. लेकिन पहले हाफ़ में न सिर्फ़ भारत ने इस अंतर को पाट दिया बल्कि दूसरे हाफ़ में दो और गोल करके मैच अपने नाम कर लिया.

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुँच गई. भारत के तीन मैचों में सात अंक हैं. भारत ने तीन मैचों में दो में जीत हासिल की जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ.

मैच भारत ने बेल्जियम को 4-2 से और चीन को 4-1 से मात दी थी, जबकि न्यूज़ीलैंड के साथ उसका मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा था. भारत ने बेल्जियम को 4-2 से और चीन को 4-1 से मात दी थी, जबकि न्यूज़ीलैंड के साथ उसका मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा था.

गुरुवार को एक अन्य मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को 4-1 से हरा दिया. पाकिस्तान की टीम छह अंकों के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही.अर्जेंटीना के भी छह ही अंक हैं लेकिन गोल अंतर के आधार पर अर्जेंटीना की टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही. जबकि ग्रुप ए में भारत के बाद पाँच अंकों के साथ न्यूज़ीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर रही.

सेमी फ़ाइनल मैच 12 दिसंबर को खेले जाएँगे जबकि फ़ाइनल रविवार को होगा. इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में सीधे प्रवेश मिलेगा.

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:43 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+