Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रपति ने आडवाणी को बधाई दी

राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राजकीय दौरे पर ताजिकिस्तान गईं पाटिल को जब आडवाणी की जीत की खबर मिली, तब उन्होंने हार्दिक प्रसन्नता जाहिर की।

राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा, "आडवाणी की यह सफलता कई मायनों में अहम है। वह विश्व चैंपियन बनने के साथ-साथ यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। हमें उनकी इस सफलता पर गर्व है।"

आडवाणी ने रविवार को इंग्लैंड में आयोजित विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स खिताब जीता है। विश्व चैंपियन बनने की राह में पंकज ने नौ बार के विजेता इंग्लैंड के माइक रसेल को 2030-1253 के भारी अंतर पराजित किया।

आडवाणी इस चैंपियनशिप के 139 साल के इतिहास में खिताबी जीत हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले गीत सेठी ने 1992 से 2006 के बीच कुल छह बार यह खिताब जीता था।

एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर यह आडवाणी का पहला बिलियर्ड्स विश्व खिताब है। वह इससे पहले विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स और स्नूकर विश्व खिताब जीत चुके हैं।

आडवाणी विश्व के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 'प्वाइंट' और 'टाइम' आधार पर खेली जाने वाली विश्व बिलियर्ड्स चैंपिनयनशिप का खिताब दो बार जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि 2005 और 2008 में हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+