Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'जो नहीं खेल रहे वो मुझसे भी ज्यादा टैलेंटेड', भारतीय क्रिकेट की हुई जमकर तारीफ

नई दिल्ली। 'जो नहीं खेल रहे वो मुझसे भी ज्यादा टैलेंटेड खिलाड़ी हैं', यह कहना है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस का। हाल ही में रिलीज हुए ऑस्ट्रेलियाई डॉक्यूमेंट्री में स्टोइनिस ने कहा कि भारतीय टीम दुनिया की सबसे टैलेंटेड टीम है। लेकिन जो खिलाड़ी टीम में नहीं खेल रहे वो मुझसे भी बेहतरीन खेलते हैं।

स्टोइनिस ने कहा, "मुझे भारत में खेलना पसंद हैं। मुझे वहां का कल्चर पसंद है, वहां बेजोड़ ऊर्जा है। ये आपका उत्साह बढ़ाता है, वहां ऐसी ऊर्जा है कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप वहां जाएं और खेलने के लिए उत्साहित ना हों।" साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम ने मेजबान टीम को टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराकर इतिहास रचा। ये पहला मौका था जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर टेस्ट सीरीज में हराया था।

स्टोइनिस विश्व कप 2019 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी स्टोइनिस को जगह नहीं मिली थी। हालांकि बिग बैश लीग 2019-20 में स्टोइनिस का प्रदर्शन शानदर रहा था। मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलते हुए वो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। स्टोइनिस ने 17 मैचों में 54.23 के औसत से 705 रन बनाए। जिसमें 6 अर्धशतक और एक शानदार शतक शामिल था।

आईपीएल 15 अप्रैल तक रद्द होने के बाद और कोरोना को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ये फैसला ले सकती है कि वो अपने खिलाड़ियों को भारत आईपीएल खेलने के लिए न भेजे लेकिन फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 17 खिलाड़ी आईपीएल में शामिल हैं।

Story first published: Thursday, March 19, 2020, 14:31 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+