ऋषिकेश में जोंटी रोड्स ने लगाई पवित्र गंगा में मोक्ष की डुबकी, साझा की तस्वीर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत 29 मार्च को होने जा रही है। ऐसे में टीमों में अपनी भूमिका निभाने वाले दिग्गज धीरे-धीरे अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ना शुरू हो गए हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिल्डरों में शुमार साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स भी इस समय भारत हैं। उन्होंने ऋषिकेश में गंगा स्नान करते हुए मोक्ष की डुबकी लगाई। इस दाैरान की एक तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने फैंस के साथ साझा की, साथ ही डुबकी लगाने के लाभ बताए।
|
शेयर की तस्वीर
जोंटी रोड्स तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पवित्र गंगा के ठंडे पानी में डुबगी लगाने के भौतिक और आध्यात्मिक दोनों लाभ हैं।' उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में जोंटी रोड्स ने योग साधकों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों युवाओं और योग साधकों को फिट रहने के टिप्स दिए।
|
ट्विटर पर फैंस करने लगे तारीफ
जैसे ही रोड्स ने यह तस्वीर शेयर की तो फैंस जमकर उनकी तारीफ करने लगे। हालांकि कईयों ने चुटकी लेना भी शुरू कर दिया। उनकी इस तस्वीर को 57 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं तो 10 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट किया जा चुका है। एक यूजर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की तस्वीर कमेंट में शेयर करते हुए लिखा- आज से आपकान नाम योगेंद्र राज पुजारी होगा तो कईयों ने उनके भारत में आने पर खुशी जताई।
|
बेटी का नाम रखा है भारत
बता दें कि रोड्स भारत को बहुत प्यार करते हैं और उनकी बेटी का जन्म भी भारत में ही हुआ है। जिसका नाम उन्होंने भारत के नाम इंडिया पर अपनी बेटी को नाम इंडिया रोड्स रखा है। रोड्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के फिल्डिंग कोच हैं और अपना ज्यादा समय भारत मे ही व्यतीत करते हैं। ये दिग्गज आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ा है। मुंबई अबतक चार बार चैंपियन रह चुकी है आैर जोंटी रोड्स इस टीम के फील्डिंग कोच हैं। अभी तक कोई भी टीम इतने खिताब नहीं जीत सकी है। अब हम यह समझ सकते है कि एक टीम मेंबर के तौर पर जॉन्टी की क्या अहमियत है। यही नहीं, जोंटी के नाम एक मैच में फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकार्ड भी है। यह रिकार्ड उन्होंने 1993 में बनाया था। इस मैच में उन्होंने 5 कैच पकड़े थे। इसमें उन्होंने वेस्टइंडीज के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई थी।
May mother Ganga bless you Jonty.
— sameerulla yaseer (@Yaseer16351778) March 4, 2020
Jhonty you have become a true Sanghi now..what will happen to the liberals living in our country? Jokes apart amazing to see your devotion. My respect..🙏🙏
— Reshmee Dey😃🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@deyr74) March 4, 2020
हर हर गंगे ज़य सनातन धर्म की
— bhumika 🇮🇳 (@beyond_star2) March 4, 2020
— INDIAN 🇮🇳 (@Nikhil_par) March 4, 2020
🤣🤣🤣 pic.twitter.com/7j8QTz2FXU
— K A S H I (@terikahkelunga) March 4, 2020
— Sushil Raj Keshri ❤️SRK❤️ (@sushil_raj_kesh) March 4, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
