आईएचएफ की बैठक भारतीय हांकी टीम और आईओए भी शामिल

नयी दिल्ली। अंतरराष्टीय हाकी महासंघ ( एफआईएच ) की भारत को लंदन ओलंपिक में भाग लेने से रोकने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ने इस समस्या के निवारण के लिये चार अक्तूबर को हाकी इंडिया और भारतीय हाकी महासंघ की बैठक बुलायी है।

आईओए ने हाकी इंडिया और आईएचएफ की बैठक बुलायी आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि एफआईएच ने खेल मंत्रालय को भेजे गये पत्र में जो मसले उठाये हैं उन सभी पर इस बैठक में विचार विमर्श करके सर्वमान्य हल निकालने की कोशिश की जाएगी। मल्होत्रा ने यहां जारी बयान में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देश और खेल के हित में यह मसला सुलझा लिया जाएगा।

एफआईएच ने खेल मंत्रालय को लिखे गये पत्र में चेतावनी दी है कि हाकी के संचालन को मसला नहीं सुलझाया जाता है तो भारतीय हाकी टीम का लंदन ओलंपिक और अन्य अंतरराष्टीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना खटाई में पड़ जाएगा। मल्होत्रा ने इसके साथ ही उम्मीद जतायी कि ओलंपिक क्वालीफायर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली में होंगे और एफआईएच से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट से भारत को बाहर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले महीने एफआईएच अध्यक्ष लियांडो नेग्रे से इस मसले पर आईओए का रुख साफ किया था और उस आधार पर मुझे मसला सुलझाने का पूरा भरोसा है।

Story first published: Friday, September 30, 2011, 19:25 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+