Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Coronavirus : कोलकाता की सड़कें खाली, तस्वीरें शेयर कर गांगुली बोले- कभी सोचा नहीं था ऐसा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए नियमों को अब हल्के में लेना देशवासियों के लिए बेवकूफी ही होगी। कोरोना वायरस से जहां बड़े-बड़े देश बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं तो अब भारत में भी मरीजों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में सरकार ने कोरोना वायरस से लड़के के लिए जनता र्कफ्यू लगा दिया जिससे सड़कें खाली दिख रही हैं। हालांकि, इस संक्रमण वायरस से निपटने के लिए फिलहाल यही तरीका है कि भीड़ भरे एरिया में ना जाया जाए और घर में ही रहें। ऐसे में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी सड़के वीरान हैं जिन्हें देख भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली चिंता में दिखाई दिए।

कभी नहीं सोचा था कि...

लोग घरों में ही समय बिता रहे हैं। इसी पर गांगुली ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। गांगुली ने मंगलवार को तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने कभी ऐसे हालात नहीं देखे। गांगुली ने लिखा, "कभी सोचा नहीं था कि मेरा शहर इस तरह का नजर आएगा। सुरक्षित रहिए, बहुत जल्द बेहतर बदलाव आएगा। आप सभी को प्यार।"

अश्विन ने बदला ट्विटर पर नाम

वहीं स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी लोगों से सावधानी बरतने की लगातार अपील कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने ट्विटर पर अपना नाम बदलते हुए 'lets stay indoors India' रख लिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैं इससे जुड़े हर तरह की जानकारी को देख रहा हूं वो विश्वासपात्र भी और घबराहट पैदा करने वाले भी। जो एक चीज मुझे निश्चित लगती है वो बाद यह कि अगले दो सप्ताह हमारे लिए काफी अहम होने वाले हैं। भारत के हर शहर के लिए अगले दो सप्ताह खाली होने चाहिए क्योंकि अगर यह बीमारी फैलती है तो यकीनन हालात मुश्किल हो जाएंगे।"

अजहरुद्दीन ने जारी किया वीडियो

पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने खुद का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सेल्फ आइसोलेशन के दौरान रस्सी कूद रहे हैं और लोगों को इसका महत्व बता रहे हैं। अजहरुद्दीन ने ट्विटर पर कहा, "कोविड-19 के इस मुश्किल समय के दौरान घर पर वर्कआउट। सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है। लॉकडाउन के दौरान सरकार के निर्देशों का पालन करें। अल्लाह हम सब को इससे लड़ने की ताकत और हिम्मत दे।"

Story first published: Tuesday, March 24, 2020, 18:00 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+