क्रिकेट के बाद अब हॉकी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है बांग्लादेश
बांग्लादेश के समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक बांग्लादेशी खिलाड़ियों का यह दौरा अगले साल होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों के मद्देनजर हो रहा है।
जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट मैचों में मिली सफलता के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश के क्रिकेट खिलाड़ियों को 'चीता' का ओहदा दिया था, इसी के बाद इस देश में हॉकी के विकास को लेकर काम शुरू हुआ।
बांग्लादेश में हॉकी की मौजूदा स्थिति ठीक नहीं है। बांग्लादेश हॉकी महासंघ एक साल से घरेलू प्रतियोगिता आयोजित नहीं करा पाया है। इससे हतोत्साहित होकर राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी व्यवसाय, नौकरी तथा अन्य रोजगारपरक कामों में व्यस्त हो गए हैं।
खिलाड़ियों को दोबारा मैदान में लाने के साथ-साथ महासंघ उन्हें अभ्यास के लिए जर्मनी भेजने के मद्देनजर सरकार के राजी करने में सफल रहा।
हाल ही में कुआलालंपुर में आयोजित एशिया कप में बांग्लादेश की टीम सातवें स्थान पर रही थी। सात देशी इस प्रतियोगिता में बांग्लादेश की टीम ने चार मैचों में 32 गोल खाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications