'पाकिस्तान के साथ काम करने को बेताब है इंडिया', शोएब अख्तर ने की भारत की तारीफ
नई दिल्ली। अपने करियर के दौरान शोएब अख्तर ने हमेशा भारत को लेकर साफ किया है कि उन्हें भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना पसंद हैं और करियर में संन्यास लेने के बाद वह आईपीएल में ब्रॉडकास्टर के साथ बतौर कॉमेंटेटर भी काम कर चुके हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिये जाने जाते रहे हैं।
और पढ़ें: ब्रायन लारा ने बताया विदेशी सरजमीं पर कौन है दुनिया की सबसे बेहतरीन टेस्ट टीम
रविवार को भी पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर एक चैट शो में इंटरव्यू के दौरान वह भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर भी बोले जिसमें उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से लड़ाई नहीं चाहता। यह तो बस दोनों देशों के बीच की मीडिया है जो इसे इस तरह से पेश करती है।
और पढ़ेें: क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, विश्व युद्ध में भी खेले थे मैच

भारतीय मीडिया की वजह से बनती है बुरी छवि
शोएब अख्तर ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार देश है जो पाकिस्तान के साथ कोई बैर नहीं चाहता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में से एक है जो आपका बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत करता है।
शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि भारत हमारे साथ काम करने को मरा जा रहा है लेकिन वहां की मीडिया इस तरह से चीजें दिखाती है जैसे कल ही जंग होने जा रही है और हमारे रिश्तों में सुधार नहीं हो पाता।

पाकिस्तान के साथ काम करने को मरा जा रहा भारत
उन्होंने कहा, 'भारत शानदार जगह है और वहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि उन्हें पाकिस्तान से कोई बैर रखना है या फिर को जंग लड़नी है, लेकिन मैं जब भी वहां गया तो उनके टीवी शो देखकर ऐसा लगता था कि दोनों देशों के बीच कल ही जंग होने वाली है। मैं कई बार भारत गया हूं और मैंने काफी करीब से इस देश को देखा है। मैं आज कह सकता हूं कि भारत पाकिस्तान के साथ काम करने को लेकर मरे जा रहा है। भारत के विकास का रास्ता पाकिस्तान होकर जाता है।'
अगर आईपीएल हुआ रद्द तो भारत को होगा नुकसान
शोएब अख्तर ने इस चैट शो के दौरान दुनिया भर में आतंक मचाने वाले कोरोना वायरस पर भी बात की और कहा कि इसके खतरे के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को टालने की नौबत आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भारत को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि भारत को नुकसान ना हो और यह देश फूले-फले, लेकिन जो कुछ भी हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।'

कोरोना वायरस को लेकर चीनी लोगों पर भड़के थे शोएब अख्तर
इससे पहले अख्तर अपने यूट्यूब चैनल पर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर निराशा जाहिर कर चुके हैं और इसको लेकर उन्होंने चीनी लोगों पर अपना गुस्सा भी निकाला था।
उन्होंने कहा,'मुझे समझ में नहीं आता कि आपको चमगादड़ जैसी चीजें क्यों खानी हैं, उनका खून और मूत्र पीना है और दुनिया भर में वायरस फैलाना है ... मैं चीनी लोगों के बारे में बात कर रहा हूं। उन्होंने दुनिया को दांव पर लगा दिया है। मैं वास्तव में नहीं समझ सकता कि आप चमगादड़, कुत्ते और बिल्ली को कैसे खा सकते हैं। मैं वास्तव में गुस्से में हूं।'
अख्तर अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर भारतीय क्रिकेट को लेकर पॉजिटिव कमेंट करते रहते हैं और इसके चलते वो कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
