धम्मिका प्रसाद को मिली श्रीलंकाई टीम में जगह
क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) के चयनकर्ताओं ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। नियमित तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नांडो और इसुरू उडाना को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया है।
पाकिस्तान के साथ हुई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान टीम से बाहर रहे बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की टीम में वापसी हुई है। मलिंगा बंडारा अपनी जगह बचाने में नाकाम रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होना है। आठ देशों की इस प्रतियोगिता के लिए श्रीलंकाई टीम 17 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी।
श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है : कुमार संगकारा (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, सनत जयसूर्या, माहेला जयवर्धने, उपुल थरंगा, थिलन समरवीरा, तिलकरत्ने दिलशान, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कापूगेदेरा, थिलिना कैंडेंबी, असंथा मेंडिस, थिलन तुषारा, नुवान कुलसेकरा, धम्मिका प्रसाद और लसिथ मलिंगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications