जर्मन फुटबाल टीम के कोच बन सकते हैं क्लींसमैन
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' ने जर्मनी के समाचार पत्र 'बील्ड' के माध्यम से खबर दी है कि 2010 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले फीफा विश्व कप के मद्देनजर क्लींसमैन को एक बार फिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
वर्ष 2006 में खेले गए विश्व कप के दौरान क्लींसमैन जर्मन टीम के कोच थे। उनकी देखरेख में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था। अब जर्मन फुटबाल महासंघ एक बार फिर उन्हें कोच बनाने के बारे में सोच रहा है।
खबर यह भी है कि मौजूदा कोच जोएकिम लोउ को क्लींसमैन का सहायक नियुक्त किया जा सकता है। क्लींसमैन मुख्य रूप से सलाहकार की भूमिका में दिखेंगे।
राष्ट्रीय टीम से अलग होने के बाद क्लींसमैन जर्मनी के शीर्ष फुटबाल क्लब बेयर्न म्यूनिख के कोच के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन पिछले सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद बेयर्न प्रबंधन ने इस साल अप्रैल में उन्हें बर्खास्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications