ये है लॉकडाउन फैशन- क्रुनाल के बर्थडे पर हार्दिक ने पहनी नई घड़ी, कीमत करोड़ पार
नई दिल्ली: पिछले साल भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंटरनेट पर तब सनसनी मचा दी थी जब उन्होंने कमर की सर्जरी के बाद हॉस्पिटल के बेड से एक तस्वीर पोस्ट की थी।
उस तस्वीर की खास बात हार्दिक के हाथ में पहनी गई घड़ी थी जिसकी कीमत बेहद ही ज्यादा थी। उस समय लोगों को हैरानी हुई थी कि हॉस्पिटल में हार्दिक का फैशन स्टाइल नहीं छूट सका। खैर ये उनका अंदाज था जो अब एक बार फिर से दिखाई दिया है।

हार्दिक पांड्या का लॉकडाउन फैशन
हार्दिक ने एक और पोस्ट में एक अन्य कीमती चीज को दर्शाया है। स्टार क्रिकेटर ने इंस्ट्रग्राम पर अपने भाई क्रुनाल पांड्या के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में आप कितना भी नजरअंदाज करने की कोशिश करें लेकिन हार्दिक के हाथ में पहनी गई एक और कीमती घड़ी को नोटिस किए बिना शायद ही रह पाएंगे।
फ्रिज और 'बार' फुल स्टॉक है- शेन वार्न ने दिखाई सेल्फ-आइसोलेशन में अपने घर की झलक
और इस बार हॉस्पिटल नहीं बल्कि सेल्फ आइसोलेशन में बिताया गया घर पर वक्त है जब हार्दिक ने अपना स्टाइल दिखाया है। इसमें कोई शक नहीं कि हार्दिक इस खाली समय में अपने द्वारा खरीदी गई कीमती चीजों को ट्राई कर रहे हैं।

क्रुनाल के बर्थडे पर पहनी करोड़ की घड़ी-
हार्दिक ने अपने हाथ में जो घड़ी पहनी है वह रोलेक्स की डॉयटोना येलो गोल्ड कोस्मोग्राफ 40 वॉच है जो 18 कैरेट के गोल्ड येलो केस में है। इस घड़ी में स्क्रू डाउन येलो गोल्ड बैक, स्क्रू-डाउन क्राउन और दबाने का बटन है साथ ही यह घड़ी ट्रिपलॉक ट्रिपल वाटरप्रूफ भी है। इतनी ही नहीं घड़ी में फिक्स बैजल का सेट जो 36 ट्रेपीज कट डायमंड के साथ है।
घड़ी की अन्य विशेषताओं की बात करें तो इसमें खरोंच नहीं लग सकती, साथ ही एंटी रिफ्लेक्टिव सेफायर क्रिस्टल है। घड़ी का येलो डॉयल भी कमाल का दिखता है जो टाइगर की आंख की झलक देता हैं, यह भी सोने का बना हुआ है। खड़ी में 8 हीरे के ऑवर मार्कर हैं और गोल्ड टोन्ड हैंड हैं।

जानें घड़ी की खास बातें-
आइए अब घड़ी की कीमत पर बात कर लें। खैर अपनी सांसे थाम लीजिए क्योंकि घड़ी की कीमत भारतीय मुद्रा में एक करोड़ रुपए से भी कुछ अधिक है। यह घड़ी लगभग 1 करोड़, 12 लाख, 5 हजार रुपए की है और घड़ी की दुनिया में एक जबरदस्त मॉडल में से एक हैं।
लेकिन हार्दिक की विलासिता से भरी जीवन शैली को देखते हुए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह क्रिकेटर इतनी महंगी घड़ी पहन रहा है।

दुनिया में सबसे महंगे कपड़े पहनने का शौक-
हार्दिक पहले ही क्रिकेट की दुनिया में सबसे महंगे वार्डरोब्स के मालिक हैं। उनकी एक खास शर्ट की कीमत 1 लाख रुपए हैं और जूतों की कीमत 85 हजार के आसपास ठहरती है।
हार्दिक को दुनिया की सबसे महंगी चीजें पहनने का शौंक है जिसके चलते वे आए दिन फैशन स्टाइल के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि हार्दिक का बचपन बहुत ही गरीबी में कटा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
