धोनी के करियर पर चयन समिति ने लिया फैसला, वापसी का बचा है सिर्फ एक रास्ता
राजकोट। भारतीय क्रिकेट टीम को सुनील जोशी के रूप में नए मुख्यचयनकर्ता मिल गए हैं। सुनील जोशी की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमेंटी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च को होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। इसको लेकर मीटिंग रविवार को अहमदाबाद में हुई जिसमें ना सिर्फ शिखर धवन और हार्दिक पांड्या की वापसी करवाने का फैसला लिया बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के करियर पर भी बात की गई।

IPL में करना होगा प्रदर्शन
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखते हुए कहा कि मीटिंग में धोनी के करियर पर साफ रूख रखा गया है। राष्ट्रीय चयन समिति में अध्यक्ष समेत दो नए सदस्य आने के बावजूद एमएस धोनी को लेकर रुख में कोई बदलाव नहीं होगा और उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में जगह पाने के लिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा। बैठक में धोनी को लेकर गया, ''उन्होंने अगर वापसी करनी है तो हर हाल में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सिर्फ वही नहीं आईपीएल में खेलने वाले कई सीनियर और युवा खिलाड़ियों पर यह बात लागू होती है। अच्छा खेलने पर उनके नाम पर भी विचार किया जाएगा।''

प्रसाद ने दिए थे वापसी के संकेत
पिछले अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने साफ तौर पर कहा था कि धोनी को टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर है। वह 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के जरिए वापसी करेंगे।

चेन्नई को 3 बार बनाया चैंपियन
बता दें कि धोनी चेन्नई में अपने टीम साथियों के साथ प्रैक्टिस में जुट गए हैं। वह आठ महीने बाद मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। जब वे अभ्यास के लिए चेन्नई टीम से जुड़े तो उनका भव्य स्वागत हुआ। सोमवार को जब धोनी प्रैक्टिस करने उतरे तो दर्शकों ने उनके नाम के नारे लगाना शुरू कर दिए थे। फैंस को उम्मीद है कि वे हर सीजन की तरह इस बार भी चेन्नई के लिए धमाल मचाएंगे। धोनी की कप्तानी में टीम अभी तक तीन बार खिताब जीत चुकी है। पिछले सीजन में चेन्नई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। अब नए सीजन की शुरूआत इन्हीं टीमों के मैच के साथ होगी। धोनी ने आईपीएल में 190 मैच खेले हैं, जिसमें 4232 के औसत से 4432 रन बनाए हैं, जिसमें 23 अर्द्धशतक लगे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
