Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asia Cup 2020 : गांगुली के बयान को 'PCB' ने बताया गलत, कही ये बातें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के अध्यक्ष साैरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की थी कि सितंबर में होने वाला एशिया कप दुबई में आयोजित होगा और उसमें भारत और पाकिस्तान दोनों खेलेंगे। गांगुली ने तीन मार्च को दुबई में होने वाले एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक के लिए रवाना होने से पहले यह बात कही। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गांगुली के बयान को गलत ठहराया है।

पाक बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने शनिवार को कहा है इस साल सितबंर महीने में होने वाला एशिया कप कहां करवाया जाएगा, इसको लेकर अभी फाइनल बात नहीं हुई है। मनी ने कहा, ''एसोसिएट सदस्यों के लाभ के लिए एशिया कप का आयोजन किया जाता है। हम इसे ध्यान में रखते हुए फैसला लेंगे। सभी एशियाई देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हमारे पास कुछ विकल्प हैं।''

बता दें कि, सितंबर (2020) में प्रस्तावित एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को सौपी गई है, लेकिन बीसीसीआई ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम सुरक्षा चिंताओं के कारण पड़ोसी देश की यात्रा नहीं कर पाएगी। इसलिए टूर्नामेंट को दुबई में स्थानांतरित कर दिया गया। ऐसा माना जा रहा था कि अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी पाकिस्तान में खेलने से इंकार कर सकते हैं। इस स्थिति में कई देशों ने वैकल्पिक वेन्यू के रूप में यूएई का नाम सुझाया था।

गौरतलब है कि, भारत और पाकिस्तान की टीमों ने 2012-13 के बाद से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। 2012-13 में पाकिस्तान ने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देशों ने 2013 से आईसीसी की प्रमुख प्रतियोगिताओं में ही एक दूसरे का सामना किया है।

Story first published: Saturday, February 29, 2020, 17:47 [IST]
Other articles published on Feb 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+