'सेमीफाइनल खेलकर हारना पसंद है', इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम पर कसा तंज
नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 के लिए भले ही फाइनल मैच के लिए दो टीमों के नाम तय हो गए हों। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) के एक फैसले से कई खिलाड़ी नाराज हैं। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बिना गेंद खेले फाइनल में जगह बनाई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सेमीफाइनल मैच में बारिश बाधा बनी। मैच कैंसिल हुआ तो भारत अंक तालिका के आधार पर फाइनल में पहुंच गया जबकि इंग्लैंड की टीम बाहर हो गई। आईसीसी ने सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा था। ऐसे में भारत का इस तरह से फाइनल में पहुंचने पर साउथ अफ्रीका की कप्तान डेन वेन निकिर्क ने तंज कसते हुए कहा कि इस तरफ फाइनल में पहुंचने से उनकी टीम को सेमीफाइनल खेलकर हारना पसंद है।

दिया ये बयान
साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने 5 रन से जीत दर्ज की और साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंचने से चूक गया। मैच के बाद अफ्रीकी कप्तान निकिर्क ने भारतीय टीम पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "फ्री पास (मुफ्त) के जरिए फाइनल में पहुंचने से बेहतर है, सेमीफाइनल खेलकर हारना। मैं बैठकर इस बारे में नहीं सोचने वाली और कहूंगी की आप इसके बारे में नहीं सोचने वाले। ग्राउंड स्टाफ को पूरा श्रेय देना चाहूंगी, उन्होंने हमारे इस मैच को कराने के लिए हरसंभव कोशिश की। हम यहां क्रिकेट खेलने आए थे तो मैं बिना खेले फाइनल का टिकट हासिल करने से बेहतर खेलकर हारना मानती हूं।"

अफ्रीकी टीम भी बनी बारिश की शिकार
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 का खिताब पाने का सपना हर टीम ने संजोया हुआ था, लेकिन अंत में फाइनल तक भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहुंच पाईं। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने फाइनल में पहुंचने के लिए 135 रन का लक्ष्य रखा था। कप्तान मैक लेनिंग ने सर्वाधिक 49 रन की पारी खेलकर अपनी टीम के स्कोर को 134 तक पहुंचाया। बारिश के कारण मैच में ओवर काट लिए गए और अब साउथ अफ्रीका 13 ओवर में 98 रन का टारगेट मिला। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी, लेकिन लॉरा वोलवार्ड की 27 गेंदों में 41 रन की नाबाद पारी भी दक्षिण अफ्रीका की हार नहीं टाल पाई और ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी और सर्वाधिक छठी बार फाइनल में पहुंच गया।

ऐसी थी दोनों टीमें-
ऑस्ट्रेलियाई टीम- मेग लैनिंग (कैप्टन), बेथ मूनी, एलिसा हीली, एशलीग गार्डनर, राचेल हेन्स, जेस जोनासेन, सोफी मोलिनक्स, निकोला केरी, डेलिसा किमिसन, जॉर्जिया वेयरहम और मेगन शुट्ट।
साउथ अफ्रीका टीम - डेन वैन नीकेरक (कैप्टन), लिजेल ली, सुने लुस, मिग्नन डु प्रीज़, लॉरा वोल्वार्ड्ट, क्लोई ट्रेटन, नादिन डी क्लार्क, त्रिशा चेट्टी, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
