Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T-20 : शैफाली वर्मा को ICC से मिला झटका, फाइनल में फ्लाॅप होने का हुआ नुकसान

नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गईं थी। शैफाली के जल्द आउट होने के कारण भारत की पूरी टीम लड़खड़ाते हुए खिताब जीतने से भी चूक गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आस्ट्रेलिया के चैंपियन बनने के बाद नई रैंकिंग जारी की गई जिसमें शैफाली वर्मा को झटका लगा है।

तीसरे स्थान पर पहुंची

तीसरे स्थान पर पहुंची

ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी ने शैफाली को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर कब्जा कर लिया है। विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही मूनी दो पायदान ऊपर चढ़कर 762 रेटिंग के साथ बल्लेबाजों की सूची में नंबर एक पर आ गई हैं। वहीं शैफाली को स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है आदैर वे तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स 750 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं और उनकी साथी बल्लेबाज सोफी डिवाइन चौथे नंबर पर बरकरार है।

दिप्ती को पहुंचा फायदा

दिप्ती को पहुंचा फायदा

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए विश्व कप फाइनल मैच में रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक बनाने वाले एलिसा हेली दो पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर आ पहुंची हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग और भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक-एक पायदान नीचे गिरकर क्रमश छठें और सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजों की सूची में भी ऑस्ट्रेलिया को फायदा पहुंचा हैं। कंगारू गेंदबाज जेस जोनासन एक पायदान आगे बढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। जबकि भारत की दीप्ति शर्मा एक पायदान गिरकर छठें स्थान पर आ गई हैं।

टीम इंडिया चाैथे स्थान पर

टीम इंडिया चाैथे स्थान पर

गेंदबाजों की सूची में पहले नंबर पर इंग्लैंड की सोफी एक्कलेस्टोन हैं। जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई की मेगन शुट का कब्जा है। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल और चौथे पर एमिलिया केर हैं। पांचवां टी20 विश्व कप खिताब जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया 290 रेटिंग के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले नंबर पर बनी हुई है। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड (278) और तीसरे पर न्यूजीलैंड (271) है। टीम इंडिया 266 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।

Story first published: Monday, March 9, 2020, 15:46 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+