Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूरी तरह फिट नहीं हैं गंभीर: अकरम

जोहांसबर्ग। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पूरी तरह फिट नहीं हैं और यह उनके लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है।

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक अकरम ने सेंचुरियन में होने वाले भारत-पाक मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "गंभीर कमर की चोट से जूझ रहे हैं और वह आसानी से इससे नहीं उबर पाएंगे। किसी तरह का खिंचाव या घुमाव उन्हें परेशानी में डाल सकता है। मेरा मानना है कि गंभीर पूरी तरह फिट नहीं है और इससे पाकिस्तानी गेंदबाजों को मौका मिलेगा।"

अपने समय के इस दिग्गज गेंदबाज ने कहा कि पाकिस्तानी टीम भारत को हरा सकती है लेकिन इसके लिए उसे योजनाबद्ध तरीके से मैदान पर उतरना होगा। उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी टीम को अपने सभी पत्तों को ध्यान से फेंकना होगा क्योंकि सेंचुरियन की पिच बल्लेबाजों की मदद करती है।"

तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के पाकिस्तानी टीम में शामिल होने की संभावना पर अकरम ने कहा, "बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर आसिफ को सीधे उतराना जोखिम भरा साबित हो सकता है। मुझे नहीं पता कि वह कितने फिट और तैयार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+