Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस ट्रॉफी: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया (लीड-1)

स्थानीय न्यू वांडर्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने 45 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 213 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इयॉन मॉर्गन ने सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली। पॉल कोलिंगवुड ने भी 46 रन बनाए। उनके अलावा ओवश शाह ने 44 रनों की पारी खेली।

इससे पहले श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 आवरों में 212 रनों के स्कोर पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर थिलिना कांदांबी ने 53 और एंजेलो मैथ्यू ने 52 रनों की पारी खेली।

श्रीलंकाई टीम को पहला झटका उस समय लगा जब सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौट गए। उस समय टीम के स्कोर में महज सात रन ही जुड़े थे। इसके बाद शानदार फार्म में चल रहे तिलकरत्ने दिलशान भी महज दो रन बनाकर आउट हो गए।

इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट चटकाए। उनके आलावा ग्राहम ओनियंस ने भी दो विकेट लिए। कोलिंगवुड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+