चैम्पियंस ट्राफी : शोएब मलिक ने शतक ठोका (लीड-3)
मोहम्मद यूसुफ 68 और शोएब मलिक 100 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 वें ओवर में 65 के कुल योग पर तीसरा विकेट गिरने के बाद यूसुफ और मलिक ने चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संवारने में अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान के बल्लेबाज इमरान नजीर 20 और कामरान अकमल 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे विकेट के रूप में यूनुस खान को आर. पी. सिंह ने आउट किया। उन्होंने 33 गेंदों पर 20 रन बनाया।
आशीष नेहरा ने इमरान नजीर को हरभजन के हाथों कैच करवाया, जबकि उन्होंने ही अपनी एक बेहतरीन गेंद पर कामरान अकमल को क्लीन बोल्ड कर दिया।
भारत ने स्पिनर अमित मिश्रा को अंतिम 11 में जगह नहीं दी है। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने तीन तेज गेंदबाजों और स्पिनर हरभजन सिंह सहित चार गेंदबाजों का उतारने का फैसला किया। युवराज के स्थान पर टीम में शामिल किए गए विराट कोहली अंतिम एकादश में जगह पाने में सफल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications