Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

द्रविड़ का विकेट गिरा, 25 ओवर में बने 142 रन (लीड-3)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी है। अपने करियर का 92वां अर्धशतक लगाने वाले तेंदुलकर 70 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 75 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौैनी ने 25 गेंदों पर एक चौके की मदद से 26 रन बनाए थे।

अंतिम समय में लिए गए फैसले के अंतर्गत तेंदुलकर के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजे गए द्रविड़ ने 56 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उन्होंने तेंदुलकर के साथ पहले विकेट के लिए 17.2 ओवरों में 95 रन जोड़े।

भारतीय टीम एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी। दो मैचों में नाकाम रहे दिनेश कार्तिक की जगह विराट कोहली को अंतिम-11 में शामिल किया गया है।

दूसरी ओर, इस श्रृंखला में अब तक अजेय रही मेजबान टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। भारत ने इस श्रृंखला में एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है। उसने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि श्रीलंका के हाथों उसे हार मिली थी।

यह मैच जीतकर भारतीय टीम न सिर्फ नए सत्र में अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी बल्कि उसका लक्ष्य शीर्ष वरीय एकदिवसीय टीम की खोई कुर्सी फिर से हासिल करना भी होगा।

शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए दूसरे लीग मैच में श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार के कारण भारतीय टीम को नंबर-1 एकदिवसीय टीम की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। यह मुकाम उसने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर हासिल किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+