Womens T20 WC: 'उनके लिए मेरा मैसेज ये होगा'..: फाइनल से पहले सचिन ने कही ये बात
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप टी20 के फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है जहां पर उसका मैच 8 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है।
इसी बीच भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम के लिए एक मैसेज शेयर किया है। भारतीय टीम फाइनल मुकाबला खेलने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उतरेगी।

फाइनल से पहले सचिन का संदेश-
इसी बीच मुंबई में एक कार्यक्रम में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, तेंदुलकर ने टीम के लिए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया।
"बस इस पल को जिएं और फाइनल मुकाबला खेलें हैं। मैं जब ऑस्ट्रेलिया में था तब ट्रॉफी के बगल में था और हमारी महिलाओं की टीम के कुछ सदस्य मेरे साथ थे। मैंने उनसे कहा कि भारत में वापस ट्रॉफी के साथ आपको देखना अच्छा होगा।
6 साल की उम्र में ब्रेट ली पर लगाए शानदार शॉट्स, भविष्य की स्टार का VIDEO वायरल

सचिन ने दिया ये संदेश-
"मेरा संदेश उन्हें बाहर जाने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए होगा। मैं उनसे कहूंगा कि कोई दबाव न लें। उन्हें बाहरी दुनिया के साथ समय बिताने की जरूरत नहीं है। मैंने उनके प्रदर्शन को देखा है और उन्होंने बहुत से युवाओं को प्रेरित किया है, "मास्टर ब्लास्टर ने कहा।
उन्होंने आगे कहा: "यह हमारे देश में अवॉर्ड लाने के बारे में है, विभिन्न क्षेत्रों में कई एथलीटों ने हमारे देश में अवॉर्ड को लाया है, यह एक और होगा। जाओ और आनंद लो। "

अजेय टीम के तौर पर फाइनल में पहुंचा है भारत-
बता दें कि ग्रुप स्टेज में भारत ने एक भी मैच नहीं हारा था जिसके कारण गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में एक भी गेंद फेंके बिना भारत को फाइनल मुकाबला खेलने के लिए टिकट मिल गया है क्योंकि आईसीसी के नियमों के मुताबिक मैच ना होने की स्थिति में वह टीम जीत जाएगी जिसके अंक तालिका में सबसे अंक होंगे। बता दें कि आईसीसी ने सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा था। आखिरकार मैच धुला जिससे भारतीय खिलाड़ी शिखर पर पहुंच गए और इंग्लैंड के खिलाड़ी आंसुओं में बह गए।

8 मार्च को महामुकाबला-
अब भारत चार बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जिसने दक्षिण अफ्रीका को पांच रनों से हराया था, वो भी बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल मैच था। ऑस्ट्रेलिया की पारी के बाद 13 ओवरों का मुकाबला था। दोनों टीमें रविवार को भिड़ेंगी, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी होता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
