हॉकी में कोरिया और पाकिस्तान की जीत
कुआलालंपुर, 1 दिसंबरः कोरिया ने चैंपियंस ट्राफी हॉकी टूर्नामेंट में अपने से ताकतवार आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया जबकि एक अन्य मैच में पाकिस्तान ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया.ओलंपिक चैंपियन आस्ट्रेलिया ने कोरिया के खिलाफ मिले अनेक मौके गंवाए जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में मिला. आस्ट्रेलिया को तीन पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वह उसे गोल में बदलने मे असफल रहा. कोरिया ने 55 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल बढ़त बना ली जो अंत तक कायम रही.
हालांकि आस्ट्रेलिया ने काफी अक्रामक ढंग से शुरूआत की और पहले हॉफ तक गेंद कोरिया खेमे में ही रही. कोरिया के डिफेंडरों ने आस्ट्रेलिया के हमलों का खूबसूरत बचाव किया और उन्हें गोल करने में कामयाब नहीं होने दिया.
आस्ट्रेलिया ने दूसरे हाफ में भी अपना आक्रमण जारी रखा लेकिन कोरिया के जांग जोंग हयून ने 55 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को जीत दिला दी. हालांकि इसके बाद अंत तक आस्ट्रेलिया बराबरी का गोल करने का प्रयास करता रहा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications