जब युवराज सिंह ने उठा लिया स्टंप, इशांत बोले- बंदे नहीं कूटने, ताली मारनी है
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के बाहर ना निकलें। बीते रविवार जनता र्कफ्यू भी लगा। इस कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे देशवासियों ने पुलिस, डॉक्टर और मीडियाकर्मियों का तालियां, थालियां और घंटियां बजाकर उत्साहवर्धन किया क्योंकि वो कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी अपने कार्य में जुटे हैं। उन्हें शुक्रिया कहने में युवराज सिंह की पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीच ने भी देर नहीं की और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने वीडियो पोस्ट किया।

युवराज ने उठा लिया स्टंप
मजेदार बात यह रही कि जब हेजल वीडियो बना रही थी तो युवराज पीछे से बैकग्राउंड में अपनी छत की बालकनी पर स्टंप मार रहे थे। युवराज ने ताली बजाने की बजाय स्टंप का सहारा लिया और रेलिंग पर मारना शुरू हो गए जिसे देख तेज गेंदबाद इशांत शर्मा भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके। इशांत ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पाजी बंदे नहीं कूटने हैं ताली मारनी है।'

मोदी ने लिया था युवराज का नाम
कोरोना के खिलाफ जनता कर्फ्यू के आह्वान से पहले पीएम मोदी ने युवराज सिंह का नाम लिया था। मोदी ने कहा था कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ जैसी साझेदारी की जरूरत है। दरअसल 13 जुलाई 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में युवराज और कैफ ने मुश्किल परिस्थिति में 121 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई थी।भारत वो मैच एक समय हारता हुआ नजर आ रहा था लेकिन युवराज और कैफ की साझेदारी ने पूरा मैच पलट कर रख दिया।
कोरोना से लड़ाई जारी
160 से ज्यादा देशों में फैला कोरोना अब भारत में भी पैर पसार रहा है। मौजूदा समय को देखें तो भारत में अब तक कोरोना वायरस से 503 लोग प्रभावित हो चुके हैं। जबकि 9 लोग की जान भी जा चुकी है। जिसके बाद से भारत सरकार इसको लेकर बहुत ज्यादा गंभीर हो चुकी है। सरकार अब पूरी तरह से जागरूक होकर काम कर रही है। जबकि देश के कुछ लोग उनका साथ भी दे रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
