अमेरिकी ओपन: मरे और डेल पोट्रो तीसरे दौर में (लीड-1)
न्यूयार्क, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एंडी मरे और अर्जेटीना के जुआन डेल पोट्रो अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। दोनों ने शुक्रवार को दूसरे दौर में जीत दर्ज की।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मरे ने चिली के पॉल कैपडेविले को बड़ी आसानी से 6-2, 3-6, 6-0, 6-2 से पराजित किया।
मरे ने पहला सेट आसानी से अपने नाम किया लेकिन दूसरे सेट में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और मैच जीतने में कामयाब रहे।
दूसरी ओर छठी वरीयता प्राप्त डेल पोट्रो ने भी दूसरे दौर में एक आसान जीत दर्ज की। उन्होंने 38वीं वरीयता वाले आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर को 7-6(8-6), 6-3,6-3 से मात दे दी।
मैच जीतने के बाद डेल पोट्रो ने कहा, "यह मेरा पसंदीदा ग्रैंड स्लैम है। मुझे यहां खेलना पसंद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications