अमेरिकी ओपन : सानिया युगल मुकाबले में हारीं, भूपति व पेस अगले दौर में (राउंडअप)
सानिया और उनकी इटली की जोड़ीदार फ्रांसेस्का शियाबोन को अर्जेटीना की गिसेला डुलको और इजरायल की शहर पीर की जोड़ी के हाथों 2-6, 6-1, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।
पुरुष मुकाबले में महेश भूपति और अमेरिका की लेजिल हार्बर ने अमेरिका की वानिया किंग और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी को 7-5, 6-0 से पराजित किया। दूसरे दौर में भूपति और हार्बर का मुकाबला अमेरिकी जोड़ी जिल क्रायबास और एरिक बुटरॉक से होगा।
सानिया की उम्मीदें अब मिश्रित युगल मुकाबले पर टिकी हैं जहां वह कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनियल नेस्टर के साथ दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं।
गौरतलब है कि सानिया को अमेरिकी ओपन के एकल मुकाबले के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।
भारत के ही लिएंडर पेस और कारा ब्लैक की जोड़ी मिश्रित युगल मुकाबले के दूसरे दौर में पहुंच गई है।
स्पेन के राफेल नडाल प्रतियोगिता के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। महिलाओं के वर्ग में सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में पहुंच गईं।
ब्रिटेन के एंडी मरे और अर्जेटीना के जुआन डेल पोट्रो अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। दोनों ने शुक्रवार को दूसरे दौर में जीत दर्ज की।
मरे ने चिली के पॉल कैपडेविले को बड़ी आसानी से 6-2, 3-6, 6-0, 6-2 से पराजित किया।
मरे ने पहला सेट आसानी से अपने नाम किया लेकिन दूसरे सेट में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और मैच जीतने में कामयाब रहे।
दूसरी ओर छठी वरीयता प्राप्त डेल पोट्रो ने भी दूसरे दौर में एक आसान जीत दर्ज की। उन्होंने 38वीं वरीयता वाले आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर को 7-6(8-6), 6-3,6-3 से मात दे दी।
मैच जीतने के बाद डेल पोट्रो ने कहा, "यह मेरा पसंदीदा ग्रैंड स्लैम है। मुझे यहां खेलना पसंद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications