कनाडा में टेस्ट श्रृंखला खेलेगी भारतीय हॉकी टीम
श्रृंखला के पहले दो मैच नौ तथा 11 अक्टूबर को विक्टोरिया में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें वेंकूवर रवाना हो जाएंगी, जहां शेष पांच मैच खेले जाने हैं। हॉकी इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक ये मैच 14, 16, 18, 21, और 24 अक्टूबर को होने हैं।
हॉकी इंडिया के मुताबिक भारत की महिला टीम 30 अक्टूबर से 8 नवंबर तक बैंकाक में आयोजित होने वाले एशिया कप में शिरकत करेगी। इस प्रतियोगिता के लिए कोर ग्रुप के संभावित खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर सात सितंबर से भोपाल में लगाया जाना है।
भारत की अंडर-18 लड़कों की टीम 14 से 22 नवंबर तक म्यांमार में आयोजित होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेगी।
इसके अलावा, 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के कोर ग्रुप के संभावितों का प्रशिक्षण शिविर सात सितंबर से दो अक्टूबर तक पुणे में लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications