मेजबान भारत के अलावा बांग्लादेश, ईरान, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, भूटान और नेपाल की टीमें इस चार दिवसीय आयोजन में हिस्सा लेंगी।
ग्रां पी का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी केंद्र में होगा। टीम और व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 सितंबर को आयोजित होंगे। एशियाई तीरंदाजी महासंघ के सौजन्य से भारत को इस ग्रां पी के आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ है।
ग्रां पी के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :
रिकर्व :
पुरुष-जयंत तालुकदार, राहुल बनर्जी, मंगल सिंह चंपिया
महिला-रिमिल बुरुले, डोला बनर्जी, रीमा कुमारी
कंपाउंड :
पुरुष-सी. श्रीथर, चुंगधा शेरपा, जयंतीलाल निनामा
महिला-झआनो हंसधा, मंजुधा सोय, नमिता यादव
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।