खराब प्रदर्शन से फीका पड़ा एशेज जीतने का जश्न : स्ट्रॉस
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' ने स्ट्रॉस के हवाले से लिखा है, "इस श्रृंखला ने हमें अहसास दिला दिया है कि हम टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में उस स्तर तक नहीं पहुंच सके हैं, जिसके बारे में हम सोचा करते हैं। हम जीतते-जीतते लगातार हारने लगते हैं और यह लक्षण हमारे विकास को बाधित कर रहा है। लगातार छह मैच हारने के बाद आप उस उपलब्धि के लिए खुशी नहीं मना सकते, जो आपने एक महीने पहले एशेज जीतकर हासिल की थी।"
सात मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6-1 से पराजित किया। आस्ट्रेलिया ने लगातार छह मुकाबले जीतकर इंग्लैंड का सफाया करने का मन बना लिया था लेकिन रविवार को चेस्टर ले स्ट्रीट में खेले गए अंतिम मुकाबले में जीत हासिल करके इंग्लैंड ने काफी हद तक अपनी साख बचा ली।
इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका में मंगलवार से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रवाना हो चुकी है। ऐसे में उसके पास आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान सामने आईं कमियों में सुधार लाने के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं है।
अपनी टीम की संभावनाओं को लेकर स्ट्रॅास ने कहा, "अंतिम मैच में गेंदबाजों के प्रदर्शन से मैं थोड़ा बहुत संतुष्ट हूं लेकिन हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि इस प्रदर्शन के आधार पर हम खिताब नहीं जीत सकते। इसके लिए हमें खेल के तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications