राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा, मनप्रीत को कमान, सरदार सिंह बाहर

नई दिल्ली। आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेल 2018 के लिए 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। बता दें कि 4 अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू हो रहे इन खेलों के लिए भारतीय टीम की कमान मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। वहीं अजलान शाह में भारत की शर्मनाक हार के बाद सरदार सिंह को टीम से बाहर कर दिया गया है। भारत पूल बी में- पाकिस्तान, मलयेशिया, वेल्स और इंग्लैंड के साथ है। भारत का पहला मैच 7 अप्रैल को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। गौरतलब है कि मनप्रीत की कप्तानी में ही भारत ने पिछले साल एशिया कप जीता था। इसके बाद मनप्रीत की ही कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड हॉकी लीग फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। टीम का उपकप्तान चिंगलेनसाना को बनाया गया है।

ड्रैग-फ्लिक एक्सपर्ट रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, कोठाजीत सिंह, गुरिंदर सिंह और अमित रोहिदास पर डिफेंस का दारोमदार होगा। वहीं गोलपोस्ट की सुरक्षा अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश करेंगे। लंबे समय बाद वापसी करने वाले श्रीजेश ने हाल ही में न्यू जीलैंड दौरे पर एक बार फिर साबित किया था कि आखिर क्यों उन्हें सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर्स में चुना जाता है। दिलप्रीत और विवेक ने न्यू जीलैंड दौरे पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उस दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के इनाम के तौर पर उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

मुख्य कोच सौजोर्ड मारिजन ने टीम चयन को लेकर कहा कि "एशिया कप 2017 के बाद से पिछले टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस टीम को चुना गया है। हमने पिछले ईवेंट्स में अलग-अलग संयोजनों की कोशिश की है और हमारा मानना है कि यह गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ के लिए सबसे प्रभावी संयोजन होगा।"

भारतीय टीम इस प्रकार हैः-
टीम गोलकीपर- आर. श्रीजेश, सूरज कारकेरा।
डिफेंडर- रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, कोठाजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास।
मिडफील्डर- मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसाना सिंह (उपकप्तान), सुमित, विवेक सागर
फॉरवर्ड्स- आकाशदीप सिंह, सुनील, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह

Story first published: Tuesday, March 13, 2018, 13:32 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+