हॉकी के महान खिलाड़ी के निधन पर कोहली और अक्षय कुमार समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख
नई दिल्ली। हाॅकी के पूर्व महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार समेत कई दिग्गजों ने ट्विटर के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। 96 वर्षीय बलबीर पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दम तोड़ा जिसकी जानकारी अस्पताल के डायरेक्टर अभिजीत सिंह ने दी। बलवीर को 13 मई की सुबह दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वह आईसीयू में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

कोहली हुए दुखी
बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बलबीर सिंह सीनियर के निधन के बारे में सुनकर काफी दुखी हूं। इस शोक के समय में मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ है।'

अक्षय कुमार ने ऐसे किया शोक प्रकट
वहीं बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने शोक प्रकट किया है। अक्षय के साथ-साथ पीटी उषा, अभिनव बिंद्रा जैसी खेल हस्तियों ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। अक्षय कुमार ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए कहा, ''हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। यह मेरा सौभाग्य है कि अतीत में उनसे मिलने का मौका मिला। वह एक शानदार शख्सियत थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'' दरअसल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'गोल्ड' के दौरान बलबीर सिंह सीनियर से मिले थे। अक्षय की यह फिल्मभारत द्वारा 1948 के लंदन ओलंपिक में शानदार जीत हासिल करने के गौरवशाली पल पर बनी थी।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे बलबीर
बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर पिछले दो सप्ताह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। 95 वर्षीय बलबीर के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं। उनके बेटे कनाडा में हैं और वह यहां अपनी बेटी सुशबीर और नाती कबीर सिंह भोमिया के साथ रहते थे। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने बताया, ''उनका सुबह 6.30 पर निधन हुआ।'' बलबीर सीनियर को आठ मई को वहां भर्ती कराया गया था। वह 18 मई से अर्ध चेतन अवस्था में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था। उन्हें फेफड़ों में निमोनिया और तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications



