अभ्यास सत्र के दौरान बुधवार को युवराज के दाहिने हाथ की छोटी अंगुली में चोट लग गई। अब वह छह सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। युवराज के स्थान पर विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है।
ज्ञात हो कि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर चोट की वजह से चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ही बाहर हो चुके हैं। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और तेज गेंदबाज जहीर खान भी चोट की वजह से टीम से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*