पिता की मौत के 2 दिन बाद बेटी ने जापान में रच दिया इतिहास, पूरे भारत को हो रहा गर्व

नई दिल्ली। खेल के प्रति खिलाड़ियों का जो जुनून होता है उसकी कई बार कल्पना करना भी मुश्किल हो जाता है। चाहे कितनी भी कठिनाईयां क्यों ना सामने आ जाए लेकिन जब खिलाड़ी अपने देश के लिए मैदान पर जान फूंक देने की ठान लेता है तो फिर वो अपने परिवारवालों के साथ भी सुख-दुख बांटने की नहीं सोचता, क्योंकि ऐसे हालात में उसके लिए देश पहले हो जाता है। हालांकि ऐसे खिलाड़ी बहुत कम दिखते हैं, पर भारतीय महिला हॉकी टीम की एक खिलाड़ी ऐसी भी है जिसके पिता का 2 दिन पहले निधन हुआ था लेकिन उसने सभी दुखों को साथ में लेकर जापान में इतिहास रच दिया जिसपर पूरे देश को अब गर्व हो रहा है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एफआईएच वुमन्स सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट का खिताब जीता था। फाइनल मैच से दो दिन पहले टीम की सदस्य लालरेमसियामी के पिता लालथनसंगा जोट का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। कोलासिब जिले की रहने वालीं लालरेमसियामी तब वह टूर्नामेंट में खेल रही थीं। उन्होंने इस दुख की घड़ी में टीम के साथ रहने का फैसला किया और रविवार को फाइनल मुकाबला खेला।

भारतीय टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट जीता। इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चिली को 4-2 से हराने के साथ ही भारत ने ओलिंपिक क्वॉलिफायर के लिए क्वॉलिफाई किया था। टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की ओर से पहला गोल कप्तान रानी रामपाल ने तीसरे मिनट में ही कर दिया था। इनके अलावा दो गोल गुरजीत कौर ने किए। मंगलवार को जापान से घर लौट आईं हैं। लालरेमसियामी ने पिता को श्रद्धांजलि दी। लालरेमसियामी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके सम्मान में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- असाधारण खेल, शानदार परिणाम। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी ट्वीट के जरिए लालरेमसियामी के मैच खेलने के फैसले की सराहना की थी।

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 16:41 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+