2011 विश्व कप का मेजबान देश नहीं रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ वित्तीय मसलों पर सहमति बनने के बाद पीसीबी ने यह फैसला किया। पीसीबी ने आईसीसी को इसकी जानकारी दी है।
पत्र ने पीसीबी के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, "हम 2011 विश्व कप में प्रतिभागी देश के रूप में शिरकत करेंगे। अब हम मेजबान नहीं रहे। हमने अपने फैसला की जानकारी क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था को दे दी है।"
विश्व कप का आयोजन भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की सह-मेजबानी में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से आईसीसी ने पाकिस्तान में विश्व कप मैच नहीं कराने का फैसला किया था।
पाकिस्तान द्वारा मेजबानी छोड़े जाने के बाद अब विश्व कप के तीन मेजबान-भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका रह गए हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में तीसरी बार विश्व कप का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1987 और 1996 में यहां विश्व कप खेला जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications