शराब के नशे में पत्नी ने हॉकी प्लेयर पति की चाकू मारकर कर दी हत्या
मुंबई। मुंबई के मलाड में एक पत्नी ने अपने पति की चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक पूर्व हॉकी खिलाड़ी थे। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी ने खुद को भी घायल कर लिया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। अंग्रेजी अखबर मिड डे की खबर के मुताबिक मृतक हॉकी खिलाड़ी का नाम अपैया चेनंदा (52) था। अपैया कई वर्षों तक एयर इंडिया, टाटा और बांबे की टीम की ओर से हॉकी खेल चुके थे।
जानकारी के मुताबिक पैया अपनी पत्नी अमिता (45) और दो बच्चों के साथ मलाड के काचपाड़ा इलाके में रहते थे। शनिवार को, जब अपैया के बच्चे बाहर थे, वे अपनी पत्नी के साथ दोपहर में ड्रिंक का आनंद ले रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच जल्द ही एक मुद्दे पर बहस शुरू हो गई, जिसने बदसूरत मोड़ लिया और अमिता रसोई से चाकू लायी और अपने पति पर सात बार हमला किया। उसने खुद को भी घायल किया।
अपैया हमले के वक्त जब मदद के लिए चिल्लाए तो पड़ोसियों ने उनकी आवाज सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। और बुरी तरह से घायल हो चुके कपल को शताब्दी अस्पताल ले गए। जहां अपैया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी अमिता का इलाज चल रहा है।
अपैया के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अमिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ में बेटे गणपति ने बताया कि अमिता उसके पिता की दूसरी पत्नी हैं। गणपति ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। पुलिस अमिता के ठीक होते ही उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
