1st ODI : साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दाैरे पर पर फ्लाॅप होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में अपनी खोई हुई लय हासिल करने का प्रयास करेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 12 मार्च को हिमाचल के धर्मशाला में खेला जाएगा। नए मुख्यचयनकर्ता सुनील जोशी की माैजूदगी में इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान रविवार को किया गया। टीम में कई सितारों की वापसी हुई है तो रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। ऐसे में पहले मुकाबले के लिए कैसी टीम हो सकती है, आइए जानें-

धवन-शाॅ करेंगे ओपनिंग
रोहित शर्मा के ना होने पर पृथ्वी शाॅ को शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने का माैका मिलना तय है। धवन की टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है। धवन अंगूठे में चोट खाने के कारण न्यूजीलैंड दाैरे में शामिल नहीं थे। उनकी गैर-माैजूदगी में भारत ने 3-0 से वनडे तो 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवाई थी। ऐसे में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर होने वाले इस सीरीज को जीत दर्ज पिछली हार को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी।

बताैर स्पिनर आ सकते हैं जडेजा-चहल
वहीं मध्यक्रम की जिम्मेदारी विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के कंधो पर रहेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि नंबर छह पर मनीष पांडे को मौका मिलेगा, लेकिन हार्दिक पांड्या के टीम में आने के बाद से ऐसा संभव नहीं लगता। वहीं रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल बतौर स्पिन गेंदबाज टीम में आ सकते है। जबकि तेज गेंदबाजोंकी बात करें तो जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और नवदीप सैनी की जगह पक्की कही जा सकती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन-
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
