T-20 : ब्रायन लारा ने जड़े 4 चाैके, इतने रन बनाकर बने इरफान पठान का शिकार
नई दिल्ली। अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच ब्रायन लारा का पुराना रंग देखने को मिला। शनिवार वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की इंडिया लीजेंड्स ने टाॅस जीता और ब्रायन लारा की कप्तानी वाली विंडीज लीजेंड्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने जब लारा आए तो पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। लारा ने अपनी पारी में 4 चाैके लगाते हुए 15 गेंदों में 17 रन बनाए।
विंडीज लीजेंड्स ने अच्छी शुरूआत की। शिवनारायण चंद्रपॉल और डेरेन गंगा ओपनिंग करने आए जिन्होंने 5.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़ दिए। पहला झटका डेरेन गंगा के रूप में लगा जो 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए ब्रायन लारा जिन्हें 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इरफान पठान ने आउट कर दिया।
बता दें कि इस मैच का और ज्यादा महत्व इसलिए है, क्योंकि यह रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खेला जा रहा है। भारत में सड़क दुर्घटना में हर चार मिनट में एक इंसान की जान जाती है। दिलचस्प बात यह है कि सचिन के करियर का आखिरी मैच इसी टीम के खिलाफ था, जिस टीम के खिलाफ वह अब खेलने उतरे। इस मैच को सचिन बनाम लारा के तौर पर देखा गया।
दोनों टीमें इस तरह हैं:
इंडिया लीजेंड्स: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, संजय बांगड़, मोहम्मद कैफ, समीर दिघे (विकेटकीपर), इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, मुनाफ पटेल, सिराज बहुतुले, प्रज्ञान ओझा, जहीर खान, अभे कुरुविला।
वेस्टइंडीज लीजेंड्स: डेरेन गंगा, डंजा हयात, ब्रायन लारा (कप्तान), शिवनारायण चंद्रपॉल, कार्ल हूपर, रिचर्डो पॉवेल, रिडले जैकब्स (विकेटकीपर), सैम्युल बद्री, सुलेमान बेन, टिनो बेस्ट, पर्डो कॉलिंस, एडम सैनफॉर्ड, दीनानाथ रामनारायण।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
