For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नेशनल स्पोर्ट्स डे: जानिए हॉकी के 'गोल्डन हीरो' ध्यानचंद से जुड़े रोचक किस्से

नई दिल्ली। आज (29 अगस्त) को भारत में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जा रहा है। हर साल 29 अगस्त को मनाया जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। हर साल, इसी दिन भारत सरकार के तहत मिनिस्टरी ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को खेल अवॉर्ड प्रदान करता हैं। इस बार कोरोना के कारण इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वर्चुअल तरीके से दिए जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी नहीं होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल अलग-अलग सात वर्गों में 74 खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कार देंगे। इस साल पहली बार एक साथ पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न मिलेगा।

क खेलों में गोल्ड मेडल दिलवाया था। इसकी वजह से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी थी। यानी ध्यानचंद की जयंती के दिन ही भारतीय खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा अर्जुन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

हॉकी के गोल्डन हीरो-

हॉकी के गोल्डन हीरो-

ध्यानचंद का हॉकी में वहीं स्थान हैं जो क्रिकेट में ब्रेडमैन और फुटबॉल में पेले का है। बताया जाता है कि जर्मनी का तानाशाह एडोल्फ हिटलर भी ध्यानचंद की स्टिक के जादू का कायल था और उसने ध्यानचंद से जर्मनी के लिए खेलने की पेशकश भी की थी जिसको ध्यानचंद ने विनम्रता से ठुकरा दिया था। ध्यानचंद खुद भी सिपाही बैकग्राउंड के रहे थे। शुरुआती शिक्षा के बाद वे 16 साल की उम्र में सिपाही के तौर पर भर्ती हो गए थे। बता दें कि ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। ध्यानचंद का हॉकी के प्रति रूझान सेना में भर्ती के बाद धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हुआ। एक बार हॉकी में प्रवेश करने के बाद ध्यानचंद ने वापस मुड़कर नहीं देखा। उनका सक्रिय खेल जीवन भारतीय हॉकी का गोल्डन पीरियड कहा जाता है।

ध्यानचंद से जुड़ा मजेदार किस्सा-

ध्यानचंद से जुड़ा मजेदार किस्सा-

ध्यानचंद ने तीन तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीनों बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया। उनकी स्टिक में जो जादू था उसके बाद कई लोगों को शक होता था कि यह खिलाड़ी हॉकी में चुंबक या गोंद लगाकर खेलता है। मजेदार तथ्य हॉलैंड में एक मैच के दौरान हॉकी में चुंबक होने की आशंका में उनकी स्टिक तोड़कर देखी गई। वहीं जापान में एक मैच के दौरान उनकी स्टिक में गोंद लगे होने की बात भी कही गई। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 400 से भी ज्यादा गोल किए थे।

पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न और 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाएंगे

पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न और 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाएंगे

इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा समते महिला रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और 2016 के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थांगावेलु को सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

Story first published: Saturday, August 29, 2020, 11:00 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+