अमेरिकी ओपन : भूपति-पेस मिश्रित के सेमीफाइनल और युगल के क्वार्टर फाइनल में
भूपति और अमेरिका की लेजल ह्यूबर की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी सोमवार को मिली जीत के बाद आसानी से मिश्रित युगल मुकाबलों के अंतिम चार में पहुंच गई है।
इस जोड़ी ने सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक और अमेरिका की बेथाने मातेक सैंड्स की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।
दूसरी ओर, पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी भी आस्ट्रेलिया की रीनी स्ट्ब्स और स्वीडन के राबर्ट लिंड्सटेड पर 7-5, 3-6, 10-6 से जीत के साथ अंतिम चार दौर में पहुंचने में सफल रही है।
पुरुषों के युगल मुकाबलों में भी भूपति को सफलता मिली है। अपने जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स के साथ खेलते हुए भूपति ने इजरायल के डुडी सेला और ताइपे के येन सुन लू की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया।
इसी वर्ग में पेस और उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही ने आस्ट्रिया के जूलियन नोल और जुर्गेन मेलजर को 7-5, 6-4 से पराजित कर अंतिम आठ में जगह पक्की की।
मिश्रित युगल में भूपति और ह्यूबर का सामना अमेरिका के ट्रेविस पैरोट और कार्ली गुलिक्सन की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने अमेरिकी की लिसा रेमंड और पोलैंड के मार्सिन मातोवस्की की जोड़ी को 6-2, 7-5 से हराया।
इसी वर्ग में पेस और ब्लैक की भिड़ंत जिंबाब्वे के केविन उलियट और ताइपे की सू वेई सेह के साथ होगी। इस जोड़ी ने पोलैंड के मारिस्वेज फ्रिस्टेनबग4 और चीन की झी येन को 7-6 (3), 7-6 (4) से पराजित किया।
पुरुषों के युगल वर्ग में भूपति और नोल्स क्रोएशिया के इवान जुविकिच और फ्रांस के माइल लोर्डा के साथ भिड़ेंगे। इस जोड़ी ने अर्जेटीना के जुआन इग्नासो चेला और उरुग्वे के पाब्लो चुवेस की जोड़ी को 7-5, 2-6, 6-3 से पराजित किया।
दूसरी ओर, पेस और डुल्ही अगले दौर में दक्षिण अफ्रीका के वेस्ले मूडी और बेल्जियम के डिक नार्मन के साथ दो-दो हाथ करेंगे। मूडी और नार्मन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के मार्टिन डैम और स्वीडन के राबर्ट लिड्सटेड को 6-7(4), 7-6 (2), 7-6 (5) से हराया।
जूनियर वर्ग (लड़कों) के पहले दौर में भारत के सुधानवा सिताराम को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें अमेरिका के एलेक्जेंडर डोमिजान ने कड़े संघर्ष के बाद 3-6, 6-3, 5-7 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications