IND vs NZ: काइल जैमिसन को मिल गई है भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी, बताया- क्यों हो रहे फ्लॉप
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे और अंतिम मैच के पहले दिन ही भारतीय टीम बैकफुट पर खिसक गई है। भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेलने का श्रेय कीवी टीम के युवा खिलाड़ी और तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को जाता है, जिन्होंने अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट मैच में 5 विकेट चटकाने का काम किया। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम महज 242 रन पर सिमट गई और आखिरी के 6 विकेट तो महज 48 रन ही बना सके।
और पढ़ें: Video: जब रिपोर्टर पर गुस्से में भड़के बांग्लादेशी कप्तान, पूछा- क्या मैं चोर हूं
काइल जैमिसन ने भारत के पांच बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ (54), चेतेश्वर पुजारा (54), ऋषभ पंत (12), रवींद्र जडेजा (9) और उमेश यादव (0) के विकेट लिए। मैच के बाद जैमिसन ने भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी के बारे में बात करते हुए बताया कि आखिरकार क्यों उनकी गेंदों का सामना कर पाने में भारतीय बल्लेबाज नाकाम रहे।
और पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उड़ाई 'विराट सेना' की धज्जियां, कहा- नंबर 1 कहलाने के लायक नहीं

भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी है छोटी गेंद
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद काइल जैमिसन ने भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी के बारे में बात करते हुए कहा कहा कि भारतीय बल्लेबाज उनकी छोटी गेंदों के खिलाफ फैसला नहीं कर पा रहे थे और इसी के चलते अपना विकेट गंवाते चले गये।
उन्होंने कहा,'वेलिंग्टन में पिच जैसा खेल रही थी वैसा इस मैदान पर नहीं हो रहा। हमें लंबे समय तक वहां रहना पड़ा। गेंद फिर भी थोड़ी बहुत हिल रही थी। भारतीय बल्लेबाजों ने वेलिंग्टन में जितने शॉट खेले थे उससे ज्यादा यहां खेले। पिच ने शायद उन्हें इसकी मंजूरी दी, लेकिन मुझे लगता है कि उनके बल्लेबाज छोटी गेंदों को लेकर फैसला नहीं ले पा रहे थे कि क्या करना है।'

बल्लेबाजी के लिये वेलिंगटन से बेहतर है यहां कि पिच
मीडिया से बात करते हुए जैमिसन ने कहा कि वेलिंगटन के मुकाबले क्राइस्टचर्च की पिच बल्लेबाजों के लिये ज्यादा बेहतर है और मुझे लगता है कि यह दूसरे और तीसरे दिन भी जारी रहेगा। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने शॉट गलत खेले जिसकी वजह से हमारी रणनीति सफल हुई।
जैमीसन ने कहा, 'जब हमने ओवरपिच गेंदबाजी की तो उन्होंने इसे दूर तक खेला और जब हम वाइड से चूके तो उन्होंने इसे भी दूर तक खेला इसलिये बात सिर्फ क्रीज पर बने रहने की थी और मुझे लगता है जहां तक एकजुट प्रयास की बात है तो हम इसमें सफल रहे और हमारे लिये दिन अच्छा रहा। यह दूसरे और तीसरे दिन भी इसी तरह का रहेगा जहां आपके शाट काफी अहम रहेंगे और इसके बाद यह शायद थेाड़ा सपाट होगा।'

हमारी रणनीति रही कामयाब, भारतीय बल्लेबाजों ने खेले गलत शॉट
काइल जैमिसन ने कहा कि हमारे लिये आज का दिन काफी अच्छा बीता और हम अपनी रणनीति को मैदान पर एक टीम के रूप में साबित कर पाने में कामयाब रहे।
उन्होंने कहा, 'आप टॉस जीतते हैं, गेंदबाजी करते हैं और विपक्षी टीम को अच्छी तरह से समेट देते हैं। एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हम पहले टेस्ट में शानदार खेले थे। हम यहां भी अच्छा कर रहे हैं। हम अपनी रणनीति को लेकर साफ हैं। मुझे लगता है कि आप जहां गेंद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हो, अगर वह सही जगह गयी तो अच्छा है लेकिन अगर वह थोड़ी कम रह गई तो बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो सकती है। उन्होंने अच्छे शाट खॉले।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
