For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला हॉकी विश्व कपः नीदरलैंड ने फिर किया धमाल, आयरलैंड को हराकर आठवीं बार बना वर्ल्ड चैंपियन

नई दिल्ली। महिला हॉकी विश्वकप के फाइनल मुकाबले में रविवार को नीदरलैंड ने आयरलैंड को करारी मात देकर फिर एक बार महिला हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस चैंपियनशिप के मुकाबले में सभी को हैरान करने वाली टीम आयरलैंड एक भी गोल नहीं कर सकी और नीदरलैंड के हाथों 0-6 से बुरी तरह हार गई। गौरतलब हो कि महिला हॉकी में नीदरलैंड का यह आठवां खिताब है।

आपको बता दें कि इससे पहले हुए वर्ल्ड कप में भी नीदरलैंड चैंपियन रहा था। रविवार को फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड के लिए किटी वान मेल, लिडविज वेल्टन, केली जॉनकर, मलोऊ फेनिक्स, मार्लोस कीटल्स और काइवा वान मास्कर ने गोल किए। आपको बता दें कि दो साल पहले हुए रियो में हुए ओलंपिक फाइनल के बाद से नीदरलैंड ने आज तक एक भी मैच नहीं हारा। रियो ओलंपिक फाइनल में नीदरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन से हार गया था।

वहीं आयरलैंड के लिए यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे अच्छा टूर्नामेंट रहा। इस टूर्नामेंट से पहले आखिरी स्थान पर कायम आयरलैंड ने फाइनल में पहुंचकर सभी को चौंका दिया। इससे पहले 1994 में आयरलैंड 11वें स्थान पर रहा था जो उसका, हॉकी वर्ल्ड कप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। गौरतलब है कि इस बार भारतीय टीम आयरलैंड के हाथों क्वार्टरफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 1-3 से हारकर बाहर हुई थी।

Story first published: Monday, August 6, 2018, 15:25 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+