Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस ट्रॉफी : इंतिखाब को है पाकिस्तानी टीम की जीत का भरोसा (लीड-1)

कराची, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ की वापसी और भारतीय टीम से धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह के बाहर होने से पाक कोच इंतिखाब आलम के हौंसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्रॉफी के तहत शनिवार को सेंचुरियन में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम की ही जीत होगी।

आलम ने शुक्रवार को कहा, "युवराज भारत के अहम खिलाड़ी है लेकिन वह इस प्रतियोगिता में अब नहीं हैं। इस प्रतियोगिता में भारत को युवराज की कमी खलेगी।"

उन्होंने कहा, "युवराज न सिर्फ धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं बल्कि निचले क्रम में उतरकर भारत के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती भी प्रदान करते हैं।"

आलम ने कहा कि डोपिंग विवाद के कारण पाकिस्तानी टीम से लंबे समय तक बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ की वापसी पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर है। वह अच्छे प्रदर्शन को पूरी तरह तैयार है।

आलम ने पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' को दिए साक्षात्कार में कहा कि आसिफ की प्रतिभा को लेकर कोई दो राय नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, "खुदा का शुक्र है कि वह पूरी लय में हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने कहा, "हम भारत के खिलाफ होने वाले मैच में आसिफ को टीम में शामिल करना चाहते हैं और इस बात की पूरी संभावना भी है कि वह अंतिम 11 में शामिल रहेंगे। उनकी मौजूदगी से टीम का मनोबल बढ़ेगा।"

पाकिस्तानी कोच ने कहा कि आसिफ पिछले कुछ महीनों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आलम का कहना है कि टीम के अन्य दो तेज गेंदबाज उमर गुल और मोहम्मद आमेर भी अच्छी लय में हैं और ऐसे में आसिफ की वापसी से टीम की गेंदबाजी और मजबूत होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+