अमेरिकी ओपन: तीसरे दौर में फेडरर और जोकोविक की संघर्षपूर्ण जीत (लीड-1)
न्यूयार्क, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर और सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्विस खिलाड़ी फेडरर ने तीसरे दौर में शनिवार को आस्ट्रेलिया के ल्यूटन हेविट को 4-6, 6-3, 7-5, 6-4 से पराजित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के चौथे दौर में जगह बना ली।
जीत के बाद फेडरर ने कहा, "मैंने मैच में जिस तरह से वापसी की, उससे बहुत खुश हूं। मैं जानता था कि हेविट के खिलाफ सेट हारने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है।"
दूसरी ओर से जोकोविक भी एक संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करते हुए चौथे दौर में पहुंच गए। उन्होंने अमेरिका के जेसे विटेन को 6-7(2-7), 6-3, 7-6(7-2) से मता दे दी।
उधर, चेक गणराज्य के रैडेक स्टेपानेक ने जर्मनी के फिलिप कोह्सक्रेइबर को 4-6, 6-2, 6-3, 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications