नेहरू कप : भारत फाइनल में पहुंचा
श्रीलंका को फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे किर्गिस्तान को सात गोल के अंतर हराना था। इस स्थिति में श्रीलंका और भारत दोनों के छह अंक हो जाते। हालांकि भारत को अभी सीरिया के साथ शनिवार को एक मैच खेलना है। उसके बाद सोमवार को फाइनल खेला जाएगा।
श्रीलंका हालांकि शुक्रवार को अंबेडकर स्टेडियम में किर्गिस्तान के साथ खेले गए मैच में 4-1 से हार गया।
इस बीच एशियाई फुटबाल फेडरेशन (एएफसी) के नियमों के मुताबिक दो टीमों के बीच मैचों में प्राप्त ज्यादा अंकों वाली टीम को बढ़त हासिल होगी। चूंकि भारतीय टीम ने श्रीलंका को 3-1 से हराया था इसलिए वह फाइनल में खेलने की दावेदार है।
भारत ने बुधवार को श्रीलंका को 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी को मजबूत किया था।
प्रतियोगिता में भारत की यह दूसरी जीत थी। उसने दूसरे मैच में किर्गिस्तान को 2-1 से हराया था। पहले मैच में उसे लेबनान के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।
भारत ने तीन मैचों से छह अंक जुटा लिए हैं। इसका अगला मुकाबला 29 अगस्त को पिछली बार के उपविजेता सीरिया के साथ होना है। यह मैच यदि बराबरी पर भी छूटता है तो भारत खिताबी भिडंत के लिए अपना स्थान पक्का कर सकता है। भारतीय टीम ने 2008 में यह खिताब अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications