अभ्यास के तरीके को लेकर मियांदाद और आलम में ठनी
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार मियांदाद ने इस शिविर के लिए विशेष तौर पर घासयुक्त पिच तैयार करने का आदेश दिया था जबकि आलम चाहते हैं कि उनके बल्लेबाज सभी तरह की पिचों पर अभ्यास करें।
मियांदाद ने साफ किया था कि चूंकी दक्षिण अफ्रीका की पिचें तेज और उछालयुक्त हैं, लिहाजा उनके बल्लेबाजों को ऐसी ही पिचों पर अभ्यास करना चाहिए लेकिन आलम बल्लेबाजी कोच के इस विचार से सहमत नहीं दिखे।
आलम चाहते हैं कि गद्दाफी स्टेडियम में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को मदद पहुंचाने वाली पिच का निर्माण किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक कोच के तौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के हित के बारे में समान रूप से चिंतित हैं लेकिन बल्लेबाजी कोच होने के नाते मियांदाद सिर्फ बल्लेबाजों के बारे में ही सोच रहे हैं।
मियांदाद ने टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका जाने की इच्छा भी जताई है। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के महानिदेशक हैं और इस हैसियत से उनकी इस इच्छा की कद्र की जा सकती है।
पत्र के मुताबिक मियांदाद अगर टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका गए, तब स्थिति और खराब हो सकती है क्योंकि अपने आक्रामक रवैये के लिए मशहूर मियांदाद बात-बात में आलम को सलाह देना चाहेंगे जबकि मुख्य कोच होने के नाते आलम को उनकी सलाह रास नहीं आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications