Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL बिना दर्शकों के होगा या नहीं, बीसीसीआई की ओर से बयान आया सामने

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है और यह हर साल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण राशि उत्पन्न करती है। टूर्नामेंट का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होने वाला है। लेकिन, गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसका कारण है कोरोना वायरस, जो दुनियाभर में फैल चुका है। भारत में इसके महामारी घोषित कर दिया गया। अब सवाल उठ रहा है कि क्या आईपीएल होगा भी या नहीं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि मैच बिना दर्शकों के होगे। इन अटकलों के बीच अब बीसीसीआई के एक अधिकारी का बयान सामने आया है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक बेवसाइट के साथ बातचीत करते हुए बताया, "हम समय के साथ आईपीएल शुरू करना चाहते हैं, भले ही फिर ये बिना भीड़ के ही ना हो। हालात खराब हैं और ऐसे में हम कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में फिर टीवी पर ही टूर्नामेंट देखा जा सकता है।'' अधिकारी ने आगे कहा, "हम चाहते हैं कि खिलाड़ी और प्रशंसक सुरक्षित रहें और लीग को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर सावधानी बरतेंगे।"

बता दें कि यह बयान भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नोटिस जारी करने के बाद बीसीसीआई के किसी अधिकारी द्वारा सामने आया है। खेल मंत्रालय ने साफ कहा कि कोई भी बड़ा मैच है तो उसे खाली स्टेडियम में करवाया जाए या फिर रद्द कर दिया जाए। अगर आईपीएल को अंततः बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किया जाता है, तो यह बीसीसीआई के लिए एक बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना टिकट बिक्री और केवल टीवी प्रसारण के साथ, प्रायोजक लीग में यू-टर्न भी ले सकते थे। उस स्थिति में बीसीसीआई 11 बिलियन की कमाई से बहुत दूर होगी, जिसे IPL के 2020 संस्करण के दौरान अर्जित किया जाना था।

Story first published: Friday, March 13, 2020, 12:59 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+