इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 210 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी। चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भी टीम की रनों के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस श्रेणी में दूसरी सबसे बड़ी जीत श्रीलंका ने हासिल की है। श्रीलंकाई टीम ने 2002 में कोलंबों में हॉलैंड को 206 रनों से पराजित किया था।
रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत 98 रन से रही है। भारतीय टीम ने 2004 में साउथहैंप्टन में 11 सितंबर को खेले गए लीग मुकाबले में केन्या को इस अंतर से पराजित किया था।
रनों के लिहाज से सबसे छोटी जीत का रिकार्ड बेशक भारत के नाम दर्ज है। 25 सितंबर 2002 में कोलंबो में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 रनों के अंतर से हराया था। वेस्ट इंडीज को भी इसी अंतर से जीत मिली है। उसने 18 अक्टूबर 2006 को मुंबई में आस्ट्रेलिया के हराया था।
चैंपियंस ट्रॉफी के पिछले तीन संस्करणों में अब तक न्यूजीलैंड समेत सिर्फ चार टीमें 300 से अधिक का योग खड़ा कर सकी हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका (316/5), भारत (307/8) और श्रीलंका (302/8) शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता में न्यूनतम योग का रिकार्ड अमेरिकी टीम के नाम दर्ज है, जो 2004 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 ओवरों में मात्र 65 रन पर पेवेलिटन लौट गई थी। 2002 से प्रत्येक दो साल बाद आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है क्योंकि भारतीय टीम कभी भी 200 रनों से कम कुल योग पर आउट नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।