For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर ने भी माना लोहा, सविता पूनिया को बताया मजबूत दीवार

टोक्यो, 02 अगस्त। ओलंपिक के इतिहास में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऑ्ट्रेलिया को 1-0 से मात देकर भारतीय टीम ने जबरदस्त साहस का परिचय दिया और बताया आखिर क्यों उन्हे कम आंकना विरोधियों के लिए भूल होगी। तीन बार की चैंपियन और वर्ल्ड नंबर 2 टीम को 1-0 से हराकर भारतीय टीम ने साबित किया है कि यह कोई तुक्का नहीं है बल्कि कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। महिला टीम के इस शानदार खेल की हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां तक कि भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ फेरेल ने भी भारतीय टीम की तारीफ की है।

फेरेल ने ट्वीट करके भारतीय महिला हॉकी टीम की तारीफ करते हुए लिखा, बेहतरीन भारतीय टीम, यह मुश्किल हॉकी का मैच था, लेकिन आपका आपका जबरदस्त डिफेंस मैच के आखिरी तक बरकरार रहा। भारत की सविता पूनिया की तारीफ करते हुए फेरेल ने कहा कि वह भारत की मजबूत दीवार साबित हुईं और उन्हें मात नहीं दी जा सकी। सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं।

इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पुरुषों की टीम के कदम पर आगे बढ़ते हुए महिला टीम ने भी ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की। बता दें कि भारतीय महिला टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 में मॉस्को गेम्स में जहां भारतीय टीम 6 टीमों में चौथे पायदान पर रही थी। रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीन के खिलाफ 4 अगस्त को भिड़ेगी। वहीं पुरुषों की टीम 3 अगस्त को बेल्जियम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी।

Story first published: Monday, August 2, 2021, 11:59 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+