पेनल्टी शूटआउट पर एयर इंडिया को ओएनजीसी ने हराया

नयी दिल्ली। ओएनजीसी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में एयर इंडिया को पेनाल्टी शूटआउट पर 4.2 से हराकर 22वां लाल बहादुर शास्त्री पुरूष हाकी टूर्नामेंट जीत लिया। निर्धारित समय तक स्कोर 2.2 से बराबर था। अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी तो मैच पेनल्टी शूट आउट तक खिचा। शूटआउट में एयर इंडिया के गिरीश पिंपले, सोमन्ना प्रधान, प्रबोध टिर्की और जोगा सिंह ने मौके गंवाये जबकि ओएनजीसी के लिये प्रमोद और आकाशदीप ने गोल करके जीत पर मुहर लगा दी।

टीम के लिये पहले पेनल्टी पर दिवाकर राम का निशाना चूका था। ओएनजीसी की यह लगातार दूसरी खिताबी जीत है जिसने इस साल नेहरू कप भी अपने नाम किया। विजेता के रूप में उसे दो लाख रूपये पुरस्कार मिले। दूसरी ओर सितारों से सजी कोच धनराज पिल्लै की एयर इंडिया टीम को उपविजेता की ट्राफी और एक लाख रूपये पुरस्कार राशि से ही संतोष करना पड़ा।

फाइनल मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया। ओएनजीसी के लिये आकाश ने 27वें और 47वें मिनट में गोल किये जबकि एयर इंडिया के लिये 30वें मिनट में सोमन्ना ने पहला गोल दागा। हूटर से सात मिनट पहले विनोद पिल्लै ने गोल करके मुकाबला अतिरिक्त समय तक खिचा। ओएनजीसी के गोलकीपर कमलदीप सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Story first published: Sunday, December 4, 2011, 19:52 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+