PSL 2020: पीसीबी का बड़ा ऐलान, बताया- कब होंगे टूर्नामेंट के बचे मैचों का आयोजन
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते दुनिया भर में इस समय हर तरह के खेल आयोजनों को रद्द कर दिया गया है। इसी को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने आखिरी चरण में पहुंचे पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही रोकने का फैसला किया। हालांकि पीएसएल फैन्स को पीसीबी ने खुशखबरी देते हुए बताया कि आखिरकार वह इस लीग के बचे हुए सेमीफाइनल और फाइनल मैच को फिर से आयोजित कराने की तारीख बता दी है।
और पढ़ें: Corona से बचने के लिये 14 दिन नजरबंद हुए यह दिग्गज खिलाड़ी, इंग्लैंड से लौटे थे वापस
पीसीबी ने एक बयान जारी कर बताया कि अगर आगे आने वाले महीनों में कोरोनावायरस की स्थिति में सुधार नजर आता है तो पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पांचवें सीजन के बाकी बचे मैच नवंबर में आयोजित कराए जा सकते हैं। पीसीबी ने कोरोनावायस के खतरों को देखते हुए पीएसएल के नॉकआउट मुकाबलों को 17 मार्च को स्थगित कर दिया था।
और पढ़ें: IPL 2020 को लेकर आई अपडेट, पूरी तरह से रद्द हो सकता है टूर्नामेंट

पीसीबी ने बताया कब होंगे पीएसएल 2020 के बचे हुए आखिरी मैच
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पीसीबी के सीईओ वसीम खान के हवाले से बताया कि पीएसएल के बाकी बचे मैच नवंबर में 10 दिनों के विंडों के दौरान हो सकते हैं।
उन्होंने कहा,'पीएसएल के बाकी बचे हुए मैचों के आयोजन के लिये हम नवंबर के महीने में 10 दिन का नया कैलेंडर जारी कर सकते हैं, जिसमें हम बचे हुए सेमीफाइनल और फाइनल मैच करा सकते हैं।'

ऐसे भी तय हो सकता है पीएसएल के विजेता का नाम
पीसीबी के सीईओ ने साथ ही बताया कि अगर स्थिति में सुधार देखने को नहीं मिलता है तो कैसे बोर्ड नये विजेता का चुनाव कर सकता है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीडियो को संबोधित करते हुए वसीम ने कहा, 'हमें सबसे पहले सभी फ्रेंचाइजियों के साथ बैठक करके इस पर चर्चा करनी होगी क्योंकि उन सभी ने यह सुझाव दिया है कि अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर होने के कारण मुल्तान सुल्तान को विजेता घोषित कर देना चाहिए।'

पाकिस्तान में अब तक 800 लोगों को हो चुका है संक्रमण
गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग के नॉकआउट मुकाबलों से पहले 17 और 18 मार्च को 2 लीग मैच खेले जाने थे। इन मैचों में मुल्तान सुल्तान का सामना कराची किंग्स से होना था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे रद्द करने का फैसला किया गया।
पीसीबी ने 19 मार्च को पुष्टि की थी कि उसके सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, मैच अधिकारी, प्रसारणकर्ता और टीम मालिकों के कोरोनावायरस टेस्ट नेगेटिव पाए गए हैं। पाकिस्तान में कोविड-19 के अब तक 800 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और छह लोग इससे अपनी जान गंवा चुके है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
