T-20 : स्टेडियम में लगे 'क्रिकेट के भगवान' सचिन के नारे, खूब वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। दिग्गद क्रिकेटरों को मैदान पर खेलना भला काैन नहीं देखना चाहता। कुछ खिलाड़ी ऐसा नाम कमा लेते हैं कि अगर वो संन्यास लेने के बाद भी किसी भी उम्र में कोई मैच खेलने फिर मैदान पर उतरें तो उन्हें देखने के लिए स्टेडियम पूरा भर जाता है। अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच ऐसा ही नजारा देखा जब सचिन तेंदुलकर मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। सीरीज का पहला मैच शनिवार इंडिया लेजेंड्स और वेस्टइंडीज लेजेंड्स के बीच हुआ। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम था, जहां जब सचिन बल्लेबाजी करने उतरे तो पूरा स्टेडियम सचिन-सचिन नाम से गूंज उठा।

लगे सचिन के नारे
दर्शकों के फुल हुआ स्टेडियम ठीक वैसे ही सचिन को सपोर्ट करता दिखा जैसे आज से 8 साल पहले। सोशल मीडिया पर सचिन के प्रति दर्शकों के प्यार का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इससे साबित होता है कि आखिर क्यों सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन भले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते लेकिन उन्हें कहीं भी मैदान पर देखने के लिए फैंस हमेशा उतावले रहते हैं।

फिर बल्ले से बरसाए रन
सचिन इंडिया लेजेंड्स की कप्तानी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज लेजेंड्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 8 विकेट खोकर 151 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे सचिन की लाजवाब पारी के दम पर भारत ने 7 विकेट रहते मैच अपने नाम किया। सचिन ने 29 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चाैके शामिल रहे। साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 83 रन जोड़े। सहवाग ने 57 गेंदों में 74 रन ठोके जिसमें 11 चाैके शामिल रहे।
|
ये है इस सीरीज का महत्व
बता दें कि इस मैच का और ज्यादा महत्व इसलिए है, क्योंकि यह रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खेला जा रहा है। भारत में सड़क दुर्घटना में हर चार मिनट में एक इंसान की जान जाती है। दिलचस्प बात यह है कि सचिन के करियर का आखिरी मैच इसी टीम के खिलाफ था, जिस टीम के खिलाफ वह अब खेलने उतरे। इस मैच को सचिन बनाम लारा के तौर पर देखा गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
