समरवीरा का नाबाद शतक, श्रीलंका मजबूत स्थिति में
दूसरे दिन के दूसरे सत्र तक फेंके गए 123 ओवरों के खेल में श्रीलंका ने छह विकेट के नुकसान पर 395 रन बना लिए थे। समरवीरा 233 गेंदों पर 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 140 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि धम्मिका प्रसाद ने पांच रन बनाए थे।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे। समरवीरा 78 और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने 79 रन पर नाबाद लौटे थे।
दूसरे दिन का पहला विकेट जयवर्धने के रूप में गिरा, जो 92 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे। जयवर्धने ने अपनी 234 गेंदों की पारी के दौरान आठ चौके लगाए। इसके बाद श्रीलंका ने चमारा कापूगेदेरा (35) और प्रसन्ना जयवर्धने (17) का विकेट गंवाया।
न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ' ब्रायन और कप्तान डेनियल विटोरी ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं जबकि जीतन पटेल को एक सफलता मिली है। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications